मुख्यंत्री अशोक गहलोत ने आज कोरोना संक्रमण के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति मे जुटे विभिन्न व्यवसायों के संगठन पदाधिकारीयों के साथ विडियो कान्फ्रेंस के जरिये मुलाकात की। इसके साथ ही लाक डाउन के दौरान उनके कार्य मे मे आने वाली परेशानियों की जानकारी ली। प्रदेश के सभी जिलों के रसद अधिकारी के नैतृत्व मे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों ने अपनी पीडा बताते हुए थोक माल की आपूर्ति नही होने से खुदरा सप्लाई मे परेशानियां आने की बात कही। गहलोत ने कहा कि इस समय आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले लोगों को विकट परिस्थितीयों मे काम करना पड रहा है लेकिन यह संकट का समय है ऐसे समय मे सभी को साथ मिलकर काम करना है और इस विकट समस्या का समाधान करने मे सहयोग करना है। बारह बजे शुरु हुई यह विडियो कान्फ्रेंस करीब दो घण्टे चलती रही।