राजसमन्द / मुख्यमंत्री सहायता कोष मृतकों के आश्रितों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

 

    राजसमन्द 20 मई। जिला कलक्टर एवं आपदा प्रबंधन व सहायता अरविंद कुमार पोसवाल ने आज  एक आदेश जारी कर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान जिसमें मृतक पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण मृत्यु हो गई थी, के लिये मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है।

    आदेश के अनुसार ग्राम अमरतिया ग्राम पंचायत जनावद तहसील गड़बोर निवासी मृतक लालाराम पुत्र उदयलाल मेघवाल के लिये उसके पिता उदयलाल पुत्र भीमाराम मेघवाल को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

Categories