राजसमन्द / कपडा बैंक द्वारा शीतलहर से बचने के लिए जरुरतमंदो को बांटे कंबल

देवगढ़ : सामाजिक कार्यकर्ता भावना पालीवाल द्वारा संचालित कपडा बैंक के माध्यम से पिछले कई वर्षो से जरुरतमंदो को मदद राहत प्रदान की जा रही है । दिसम्बर माह में कपडा बैंक की टीम द्वारा  गरीब, असहाय, विक्षित, एवं जरूरतमंद लोग खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे है, ऐसे लोगों को ठंड से बचने के लिए कम्बल का वितरण का कार्य जारी है । कपडा बैंक संस्थापिका भावना पालीवाल ने बताया की कपडा बैंक के लिए उन्हें कई जागरूक लोग उन्हें कम्बल और गर्म कपडे, नए कपडे,जेकेट,जूते ,खिलोने आदि भेजते है जिन्हें वो और उनकी टीम जरुरतमंदो तक पहुचाने का कार्य करती है । कपडा बेंक की और से हर वर्ष सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बेसहारा लोगों तक गर्म कपड़े , राशन एवं अन्य जरुरत का सामान वितरित कर इनकी मदद के लिए अभियान चलाया जाता है और इस बार भी यह अभियान चलाया जा रहा है  जिसकी शुरुआत की जा चुकी है और इससे कई बेसहारा परिवारों तक लगातार मदद पहुंचाई जा रही है

Categories