राजसमन्द / कांग्रेस प्रत्याशी डॉ दामोदर गुर्जर कल भरेंगे नामांकन, नाथद्वारा रोड पर होंगी गुर्जर की नामांकन सभा, डॉ सीपी जोशी, अशोक चान्दना सहित कई नेता रहेंगे मौजूद, नियत मुहूर्त पर सादे तरीके से जायेंगे नामांकन करने,
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ने पत्रकार वार्ता मे दी जानकारी,
राजसमंद - लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए राजसमंद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ दामोदर गुर्जर कल विशाल नामांकन सभा के बाद अपना नाम नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस सभा मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्वमंत्री अशोक चांदना के अलावा मेवाड़ के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। आज एक पत्रकार वार्ता करते हुए गुर्जर ने जानकारी दी। इस पत्रकरवार्ता मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, पूर्व जिलाप्रमुख नारायणसिंह भाटी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। राठौड़ ने कहा की कल आयोजित होने वाली नामांकन सभा में मेवाड़ मारवाड़ और जिले की आठो विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस नामांकन सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और सभा को सफल बनाने के साथ ही लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम से समर्थन एवं चुनाव प्रचार करने की अपील की।