राजसमन्द / कोरोना महामारी: नियंत्रण कक्ष में लगाए कार्मिकों में आंशिक संशोधन

 

     राजसमन्द 26 मई/कोरोना महामारी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनाआंे के आदान-प्रदान के लिए पूर्व में गठित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों में आवश्यक संशोधन किया है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार नियुक्त हैं।

     जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने बताया कि कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 208 में संचालित होने वाले नियंत्रण कक्ष 24 घंटे अनवरत कार्य कर रहा है जिसमें 8-8 घंटों की तीन पारियों में दलों का गठन किया गया है। प्रथम पारी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होती है जिसमें समग्र शिक्षा के कार्यक्रम अधिकारी नारायण सिंह चुण्डावत (मो.न. 9414877447), वरिष्ठ सहायक राकेश माहेश्वरी (मो.न. 9772928724) व वरिष्ठ सहायक श्रीसिंह राजोरा (मो.न. 9829238632) को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार दूसरी पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित होती है जिसमें समग्र शिक्षा के कार्यक्रम अधिकारी रतनसिंह चैहान (मो.न. 9166260559), भू-अभिलेख निरीक्षक नीरज (मो.न.9782107873) तथा वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र सिंह (मो.न.9799901377) को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से प्रातः 8 बजे तक संचालित होती है जिसमें समग्र शिक्षा के कार्यक्रम अधिकारी नारायण सिंह राव (मो.न.9413423585), पटवारी दिनेश पालीवाल (मो.न.7023473275) तथा वरिष्ठ सहायक करण सिंह (मो.न.9784990618) को नियुक्त किया गया है।

     जिला कलक्टर ने बताया कि प्रतिदिन राज्य सरकार को सूचना प्रेेषित करने के लिए जिला सांख्यिकी अधिकारी रामसिंह मीना (मो.न.8955002044), सहायक प्रोग्रामर गोपाल यादव (मो.न.9929211806) तथा सूचना सहायक ऋषिकेश मीना (मो.न.9599671749) को नियुक्त किया गया है। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि नियंत्रण कक्ष में नियुक्त सभी अधिकारी व कार्मिक बिना प्रभारी अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर नहीं रहेंगे तथा मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

Categories