राजसमन्द / कोरोना जन जागरुकता कार्यक्रम कोरोना महामारी के विरूद्व विशाल जन जागरूकता आंदोलन
राजसमन्द 24 नवम्बर। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार एक आदेश जारी कर, जिसमें जिले में प्रत्येक उपखंड व ब्लॉक स्तर पर विश्वव्यापी कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिले में जिला स्तरीय उपखंड स्तर ब्लॉक स्तर पर कोरोना के विरुद्ध विशेष जन जागरूकता आंदोलन में विविध नवाचार करते हुए प्रत्येक दिवस प्रचार-प्रसार के रूप में अधिक से अधिक आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं कोरोनावायरस की राज्य सरकार गाइड लाइन की पूर्ण रूप से पालना के लिए 22 नवम्बर से प्रारम्भ हुआ है। जिसका आयोजन 10 दिसम्बर तक निर्धारित कैलेंडर के अनुसार किया जाएगा।
जारी कार्यक्रमानुसार कोरोना के विरूद्ध विशाल जन जागरूकता आंदोलन के लिए कैलेंडर जारी किया गया है। जिसमें 25 नवम्बर, बुधवार को 5 बजे नगर के प्रमुख चौराहों पर दीपदान रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा।
26 नवम्बर, गुरुवार को 3 बजे नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में इसका आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सम्बधित विकास अधिकारी कार्यक्रम का आयोजन करवाएंगें।
27 नवम्बर, शुक्रवार को 6 बजे नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में इसका आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सम्बधित विकास अधिकारी कार्यक्रम का आयोजन करवाएंगें।