राजसमन्द / कोरोना योद्वा करेंगे जन जाग्रती का सेवा कार्य
जिला मुख्यालय के समीप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुण्डोल में कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनजाग्रती का सेवा कार्य राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कोरोना योद्व द्वारा किया जायेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेशचन्द्र पालीवाल ने बताया की राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे नो मास्क नो एन्ट्र्री अभियान को जन-जन तक पहुॅंचाकर जन आन्दोलन के रूप में सफल बनाने के लिये पी.ई.ई.ओ मुण्डोल क्षैत्र के लिए शिक्षक व शिक्षिकाओं की एक टीम का गठन किया गया। यह टीम पंचायत क्षैत्र में ग्रामीणों को मास्क लगाने के लिये पे्ररित करेगी।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं स्काउटर धर्मेन्द्र गुर्जर ने राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त मास्क, टीम को वितरित कर मास्क लगाने, सोशल डिस्टेन्सिग बनाएं रखने एवं हाथों को सेनेटाइज करना या बार-बार साबुन से हाथ धोना से संबधित जानकारी दी।
विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुभाष पालीवाल ने एस.पी.ओ. 2 मशीन से बच्चों एवं ग्रामीणों की जांच कर खुन में आक्सीजन की मात्रा एवं पल्स रेट की जांच कराते समय की सावधानियों के बारें में बताया।
प्रधानाचार्य ने टीम के कार्यकर्ताओं को जन-जागरण एवं कोरोना से बचाव के लिये सेवा कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि टीम में सतिश हेड़ा, हरीनारायण व्यास, महेन्द्र गोड़, देवीलाल वैष्णव, राजेन्द्र आचार्य, विजेन्द्र सिंह, अशोक कुमावत, विनोद शर्मा, नीलम शर्मा, प्रमिला रानी, सुनीता मोदी, मन्जु वैष्णव, जमना पालीवाल व सन्तु वैष्णव आदि ने कोविड 19 कोरोना महामारी से आमजन को बचाने के लिये इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का सेवा कार्य कर इस विकट घड़ी में मानव सेवा धर्म का निभाएंगें।