राजसमन्द / गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने पर गो भक्तों ने मनाई खुशी
राजसमंद के केलवा क्षेत्र में श्री धेनु गोपाल गौशाला सियाणा में कल रात को मुंबई सरकार द्वारा देसी गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने पर गौ भक्तो द्वारा पटाखे व मिठाइयां बांटी गई महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गौमाता को राज्य माता घोषित किया है। इस ऐतिहासिक कदम को लेकर सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि गाय को भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। गाय का महत्व न केवल धार्मिक है, बल्कि चिकित्सा और कृषि में भी गाय के कई फायदे देखने को मिलते हैं। इस आदेश के जारी होने के साथ ही महाराष्ट्र गाय को राजमाता घोषित करने वाला दूसरा राज्य बन गया है।,वही गौ भक्तो द्वारा गौ माता राष्ट्र माता का नारा लगाते हुए मांग की गई कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए व राजस्थान में भी राज्य माता का दर्जा दिया जाए. इस दौरान सभी गौ भक्त मौजूद रहे, वही गौ भक्तो द्वारा गौ माता राष्ट्र माता का नारा लगाते हुए मांग की गई कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए व राजस्थान में भी राज्य माता का दर्जा दिया जाए. इस दौरान सभी गौ भक्त मौजूद रहे