राजसमन्द / आमेट कस्बे के राम चौक पर अधेड महिला का शव घर मे मिला

राजसमंद के आमेट कस्बे के राम चौक पर अधेड महिला का शव घर मे रखा मिला। जिस पर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि महिला का शव करीब तीन दिन पुराना है और वह अपने घर मे अकेली रहती थी उसका पुत्र मुम्बई मे रहता है। उसके पुत्र द्वारा उसे फोन किया गया लेकिन कोई जवाब नही मिला तो पुत्र ने पडौसियों को फोन करके महिला को देखने की बात कही। पडौसियों ने जाकर देखा तो महिला का श‌व कमरे मे पडा मिला। अचानक मौत और शव पुराना होने से कोरोना की आशंका से प्रशासन हरकत मे आ गया और तुरन्त पडौसियों की जांच करने के साथ ही मौहल्ले मे दवा का छिडकाव भी करवाया। मेडीकल टीम के अनुसार महिला की सामान्य मौत हुई है फिलहाल तमाम कानूनी कार्यवाही पूरी कर ली गयी है। पूरी विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही पता चल पायेगी।

Categories