राजसमन्द / डिजिटल मार्केटिंग प्रबंधन विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ,शॉर्टकट की बजाय कर्म और श्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करे युवा
युवा पीढ़ी को कौशल्य आधारित शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए : मीणा
देवगढ़ : भारत सरकार के सुक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्रालय जयपुर कार्यालय के द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम के तहत डिजिटल मार्केटिंग प्रबंधन विकास प्रशिक्षण का कॅरियर संस्थान राजसमन्द के देवगढ़ केंद्र पर मंगलवार को शुभारम्भ हुआ। जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई के सहायक निदेशक बलराम मीणा और कॅरियर संस्थान राजसमन्द की अध्यक्ष भावना पालीवाल रही। सहायक निदेशक मीणा ने बताया की युवा पीढ़ी को कौशल्य आधारित शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को जागरूक और प्रोत्साहित करना है। 10 सितम्बर से 17 सितम्बर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग, गुणवत्तापूर्ण ब्लॉग सामग्री बनाना जिसे पढ़ना और साझा करना पसंद करें, सोशल मीडिया रणनीति विकसित करना, सशुल्क खोज विज्ञापन का परिचय, उच्च प्रदर्शन वाला ईमेल बनाना, ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी जायेगी। पालीवाल ने बताया की युवाओं का नजरिया शॉर्टकट की बजाय कर्म और श्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की ओर होना जरूरी है।
इसके अलावा प्रशिक्षण में व्यक्त्ति्व विकास, बाज़ार प्रबंधन, ग्राहक प्रबंधन, समय प्रबंधन, बैंकिंग, उद्यम प्रबंधन, प्रोजेक्ट प्लान, प्रेरणा उपलब्धि इत्यादि की जानकारी प्रशिक्षक महेश पालीवाल, निकिता वैष्णव, अरीना बानो द्वारा सभी को प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर अजयपाल सिंह, अंबु भील, अनिता कुमारी, अशोक लोहार, भगवत सिंह, भैरू लाल रेगर, डिंपल कुमारी, गणेश सिंह, गायत्री रेगर, जय श्री मेवाड़ा, ज्योति चुंडावत, किरण कुमारी सुथार, कृष्णा रेगर, लतू कुमारी, मनीष कुमार, मनीषा सेन, मिठू सिंह, पार्वती कंवर, पवन कुमार गुर्जर, राधा कुमारी, राम लाल सहित कॅरियर संस्थान राजसमंद के पदाधिकारिगण व युवा उपस्थित थे।