राजसमन्द / राष्ट्रीय कार्यक्रमो के क्रियान्वयन में अपनी भुमिका का निर्वहन जिम्मेदारी से करें - डॉ हेमंत कुमार बिंदल सीएमएचओ
राजसमंद 8 अप्रेल। विभाग में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिये चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपनी भुमिका का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें। यह निर्देश सीएमएचओ डॉ हेमंत कुमार बिंदल ने भीम ब्लॉक के सभागार में आयोजित खंड स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में उपस्थित चिकित्सा अधिकारीयों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिये।
उन्होंने कुपोषण एवं एनिमिया रोकथाम के लिये प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किये जाने वाले शक्ति दिवस को प्रभावी रूप से आयोजित करने के लिये निर्देशित किया तथा शतप्रतिशत योग्य लाभार्थीयों को आयरन की खुराक देने के लिये कहा। साथ ही मौसमी बिमारीयों मलेरिया, डेंगु, चिकनगुनिया की रोकथाम के लिये रविवार को क्षैत्र में ड्राई डे आयोजित कर समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मच्छरो के लार्वा पनपने वाले स्थानो एवं वस्तुओं जैसे कुलर, मटकी, पुराने टायर, परिण्डे, पानी के बर्तनो को सुखाने के लिये आमजन को प्रेरीत करने के लिये निर्देशित किया।
उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरूषो की सहभागिता बढ़ाने के लिये एनएसवी के लिये प्रेरीत करने के लिये निर्देशित किया तथा कहा की नवपदस्थापित स्वास्थ्य कार्यकर्ता नजदीकी अनुभवी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सहयोग लेवे तथा अपने विभिन्न कार्यक्रमो लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारीयों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से विभिन्न कार्यक्रमो की मोनिटरिंग को लेकर निरंतर संवाद एवं फॉलोअप करने के लिये निर्देशित किया।
समीक्षा बैठक में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रमो प्रसव पुर्व जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, प्रसव पश्चतात जांच की गांव वार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण सैनी सहित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सीएमएचओ ने देवगढ़ सीएचसी का किया औचक निरीक्षण..................
सीएमएचओ डॉ हेमंत कुमार बिंदल ने सीएचसी देवगढ़ का औचक निरीक्षण किया तथा वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजो से वहां उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं को लेकर फिडबेक लिया तथा मरीजो एवं परिजनो के लिये बेहतर सुविधाओं के लिये सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ अनुराग शर्मा से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार यादव एवं सीएचसी पर कार्यरत अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।