राजसमन्द / जल संरक्षण के स्रोतों और संस्कृति पर चर्चा

• कैच द रेन पर ऑनलाइन वेबिनार

• 

राजसमन्द:- नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन, राजसमन्द द्वारा केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के तहत चलाए जा रहे कैच द रेन अभियान के दूसरे चरण में आज दिनांक 06 मार्च 2022, रविवार को ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार को संदर्भ व्यक्ति दिव्यांशु पालीवाल ने संबोधित करते हुए युवाओं को बताया कि जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, वॉटरशेड डवलपमेंट, ड्रिप इरिगेशन, टांके के निर्माण आदि विषयों पर अपने विचार युवाओं के समक्ष रखे। केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निलेश पालीवाल बताया कि देश में प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता वैश्विक औसत से कम है। इसलिए वर्षा जल संरक्षण के उपायों पर कार्य करने की जरूरत बताई। जल संरक्षण पर बात करते हुए खाड़ी, कुएं, बावड़ी व तालाब सहित जल संरक्षण के स्रोतों और संस्कृति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ऑनलाइन वेबिनार में राजसमन्द ब्लॉक से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

Categories