राजसमन्द / श्री नाथ जी मंदिर मे प्रतिदिन के सकडी प्रसाद का वितरण

राजसमंद स्थित पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा मे तिलकायत गोस्वामी राकेश कुमार के आदेशानुसार मंदिर मे प्रतिदिन के सकडी प्रसाद का वितरण लाक डाउन तक स्थानीय और जरुरतमंदों को किया जा रहा है। आज भी मंदिर मे राजभोग के प्रसाद को अलग-अलग थैलियों मे रखकर सिंयाड तलाब के पास के मकानों मे वितरण किया गया। जिसमे मजदूरी करने वाले लोग और जरुरतमंदों के अलावा श्रृद्धालुओं को भी यह प्रसाद मिल पाया। श्रीनाथजी मंदिर के सकडी प्रसाद का धार्मिक दृष्टि से खास महत्व है। जो लाक डाउन मे लेकर आना संभव नही है तो घर तक प्रसाद पंहुचने से उत्साहित श्रृद्धालुओं ने ससम्मान प्रसाद को ग्रहण किया।

Categories