राजसमन्द / जिला कलक्टर पोसवाल ने इंदिरा रसोई के लिये चयनित स्थानों का किया निरीक्षण 8 रूपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन, 20 अगस्त से शुरू होगी योजना

 

    राजसमन्द 7 अगस्त। जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने आज शुक्रवार को राज्य सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जनकन्याणकारी कदमों व गरीब असहाय व्यक्तियों को सुलभता व सुविधा प्रदान करने के उदेश्य से आमजन के लिये घोषित इंदिरा रसोई में मिलने वाले 8 रूपये में पौष्टिक भोजन के लिये चयनित स्थानों का अवलोकन किया।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना से आमजन को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन मिलेेगा।

    जिला कलक्टर पोसवाल ने राजनगर बस स्टेण्ड, कांकरोली सब्जी मंड़ी व आर.के. क्षेत्रों का निरीक्षण किया व सम्बन्धित अधिकारियों को इस बारे में  आवश्यक निर्देश दिये।

    इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुशील कुमार, नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा व सम्बन्धित क्षेत्रों के अधिकारी मौजूद थे।

#

Categories