राजसमन्द / ई-रात्रि चौपाल का आयोजन शनिवार को जिला कलक्टर करेंगे सरपंचों से बात

 

    राजसमन्द 7 अगस्त। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत गंदगी मुक्त भारत का आयोजन जिले में 8 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के दिशा निर्देशों के तहत जिले की समस्त पंचायत समितियों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    जिला परिषद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला ने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिले के सभी सरपंचों के साथ रात्रि चौपाल का आयोजन 8 अगस्त, शनिवार को सायं 5.00 बजे से 7 बजे तक पंचायत समितियों के डी.आई.पी.वी.सी कक्षों में किया जाएगा।

#

Categories