राजसमन्द / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद ने वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण

          गिरीष कुमार शर्मा, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देषानुसार नरेन्द्र कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा मीरा विद्या प्रसार संस्थान शाखा मोही द्वारा संचालित वृ़द्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। वक्त निरीक्षण गृह में कुल 5 वृद्धजन निवासरत पाये गये जिनमें 3 पुरूष व 2 महिलायें निवासरत है तथा श्रीमती हीरा बाई पत्नी नारूलाल निवासी मोही, श्रीमती देवली बाई पत्नी शंकर लाल निवासी मोही, श्री डालू पुत्र भीम, गोपी पत्नी गोपीलाल, श्री तुलसीराम पिता मोतीलाल तेली निवासी मोही, श्री भुरालाल पिता कैरिंग भील, श्री लाभचंद जोषी पिता मांगीलाल, श्री प्रसाद पिता मदन गोपाल निवासी फुलेरा जिला जयपुर, श्री पेमाराम पिता हीरालाल सभी अनुपस्थित मिलें। उक्त के अनुपस्थित रहने के बारें में श्री कुमार द्वारा गृह प्रभारी से पुछने पर बताया गया कि कोरोना सकं्रमण को देखते हुये इन सभी को घर पर भेजा गया है तथा श्री भुरालाल पिता कैरिंग भील को उनके परिवार की ईच्छा दिनांक     22 फरवरी को सुपुर्द किया गया।

वृद्धाश्रम भवन में कुल 5 कमरें, 1 हाॅल, 1 किचन, 1स्टाॅर, बरामदा है तथा सभी कमरों में पंखों, ट्यूबलाईट तथा प्रत्येक कमरें के साथ ही स्नानाघर, शौचालय उपलब्ध है। गृह कुलर उपलब्ध नहीं है। गर्मी को देखते हुये कुलर की व्यवस्था किया जाना नितांत आवष्यक है। सभी साथ ही गृह में निवासरत समस्त वृद्धजन की पृथक-पृथक फाइलें संधारित है।   श्री कुमार ने पृथक से प्रवेष रजिस्टर मय फोटाग्राफस सरकारी दस्तावेजों की सूची के सलंग्न कर संधारित करने तथा प्रत्येक वृद्धजन की मेडिकल फाईलें पृथक-पृथक संधारित करने हेतु निर्देषित किया। निरीक्षण के दिन वृद्धजनों को सुबह नाष्ते में चाय, बिस्किट तथा पोहे दिये गये तथा दोपहर के भोजन में चने की दाल, लापसी तथ चपाती दी गयी।      श्री कुमार ने वृद्धजनों से संवाद कर बताया कि किसी भी प्रकार की विधिक सहायता या सलाह हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें वहां तत्काल कार्यवाही कर समस्या का समाधान किया जावेंगा। गृह में निवासरत एक वृद्ध अस्थमा बीमारी से ग्रस्त पाया गया जिसको दवाईयां नियमित दी जाकर ईलाज जारी है तथा शेष अन्य वृद्ध स्वस्थ्य पाये गये। आवासरत वृद्धजनों का अंतिम स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 20.02.2020 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मेल नर्स द्वारा किया गया। इस सम्बन्ध में श्री कुमार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के पाक्षिक चिकित्सीय परीक्षण हेतु चिकित्सक नियुक्त करने एवं कोरोना बचाव हेतु समुचित सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु निर्देषित किया गया। प्रभारी श्री नवनीत भट्ट तथा कार्मिक श्री पारस कोठारी, रसोइया श्रीमती विद्यादेवी ने निरीक्षण में सहयोग किया। 

 

Categories