राजसमन्द / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

 

 सचिव, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा श्री गिरीष कुमार शर्मा , अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देषानुसार आज दिनांक 18.05.2020 को 10ः30 एएम को श्री नरेन्द्र कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा श्रीजी सेवा चेरिटेबल संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम ‘‘बन्धन मुक्त हमारा  घर’’ का निरीक्षण किया गया। 

दिनांक 01.11.2019 से उक्त वृद्धाश्रम पूर्व स्थान से स्थानान्तरित होकर वर्तमान में बिच्छू मंगरी में आनन्द भवन में प्रथम तल पर संचालित किया जा रहा है। भवन के एक बड़े  कमरें 4 बेड लगे हुये हैै जिनमें 4 वृद्धजन निवास करते हुये तथा आगे वाले 2 कमरों में 2-2 बेड लगे हुये हुये है तथा महिलाओं के आवास के  लिये पृथक से कमरों की व्यवस्था है।  निरीक्षण करने पर पाया कि आज कुल 08 पुरूष एवं 03 महिलाएं वृद्धाश्रम में निवास कर रहे है। भवन के सभी कमरें में प्रथम मंजिल पर है। 

वक्त निरीक्षण गृह की सफाईव्यवस्था असंतोषजनक पायी गयी तथा गृह प्रभारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में गृह प्रभारी तथा एक कुक के अलावा सफाई व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थायें हेतु कोई स्टाफ उपलब्ध नहीं हैं।  विष्वव्यापी कोरोना महामारी के मध्यनजर गृह में सेनेटाइजनेषन हेतु कोई सामग्री उपलब्ध नहीं पायी गयी। श्री कुमार द्वारा वृद्धजनों से वार्ता करने पर बताया गया कि वर्तमान में उनकों सुबह नाष्ते में चाय के अलावा कोई अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं करवायी जा रही है तथा भोजन व्यवस्था भी समूचित नहीं पायी गयी।  जिस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गृह में समूचित भोजन व्यवस्था हेतु राषन किट उपलब्ध करवाये गये। गृह में निवासरत वृद्ध अम्बालाल के अलावा अन्य सभी स्वस्थ्य अवस्था में पाये गये। उक्त वृद्धजन से संवाद करने पर बताया कि वह पेट दर्द से पीडित है चिकित्सक द्वारा उक्त वृद्ध के पैर के आॅपरेषन की सलाह दी गयी है। परंतु उक्त वृद्धजन के पास आॅपरेषन हेतु पर्याप्त राषि उपलब्ध नहीं हैं जिस पर श्री कुमार ने गृह प्रभारी को उपचार कराने हेतु निर्देषित किया तथा उक्त वृद्ध द्वारा गृह के संचालन हेतु 15,000 रूपये की सहायता राषि प्रदान की गयी। गृह का निरीक्षण रजिस्टर अवलोकन करने से ज्ञात हुआ कि चिकित्सक द्वारा अंतिम तीन महीनों से वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया गया। गृह में कार्यरत कुक से वार्ता कर वृद्धजनांे हेतु  समय पर पौष्टिक भोजन तैयार करने के निर्देष दियें। श्री कुमार ने गृह को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सहयोग तथा व्यवस्थाओं में सुधार हेतु स्थानीय उपखण्ड अधिकारी तथा नगरपालिका को भी निर्देषित किया।

Categories