राजसमन्द / भूतपूर्व सैनिक संघ राजसमंद के जिलाध्यक्ष बंशीलाल गहलोत ने शहीद कर्नल आशुतोष और मेजन अनुज सूद के शहीद होने पर आज श्रृद्धांजली सभा का आयोजन किया
भूतपूर्व सैनिक संघ राजसमंद के जिलाध्यक्ष बंशीलाल गहलोत ने शहीद कर्नल आशुतोष और मेजन अनुज सूद के शहीद होने पर आज श्रृद्धांजली सभा का आयोजन किया और भारत मां के दोनों लाल के प्रति श्रृद्धांजली अर्पित की। उन्होने कहा कि दोनों वीर शहीदों की शहादत को सदैव याद रखा जायेगा। उन्होने कहा कि शहीदों के परिवार खुद को अकेला महसूस नही करे। उनकी शहादत पर नसिर्फ उनके परिवार को बल्कि पूरे देश और सैनिक संघ को गर्व है। जिन्होने देश के लिये अपने प्राणों की आहूति दी है। आज पूरा देश उन परिवारों के साथ है। हर मौके पर उनकी सहायता के लिये तत्पर रहेंगे। इस मौके पर सोशियल डिस्टेंसिग की पालना करते हुए पूर्व सैनिक मदनलाल छींपा,दाउसिंह चौहान,देवीसिंह सोलंकी,बाबूलाल हवलदार,भंवरसिंह नायक सहित अन्य सैनिक मौजूद रहे।