राजसमन्द / ड्राई-डे(सूखा दिवस) चुनाव के दिन चुनाव क्षेत्रों की 5 कि.मी. की परिधी में रहेगा सूखा दिवस
राजसमन्द 18 नवम्बर। जिला मजिस्ट्रट अरविंद कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर जिले में होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के विभिन्न चरणों के चुनावों के तहत सूखा दिवस घोषित किया है।
जारी आदेशानुसार प्रथम चरण में भीम व देवगढ़ पंचायत समिति के लिये 23 नवम्बर, सोमवार को होने वाले मतदान के तहत 21 नवम्बर को सायं 5 बजे से 23 नवम्बर को सायं 5 बजे तक भीम व देवगढ़ पंचायत समिति एवं उनसे लगती हुई 5 कि.मी. परिधि क्षेत्र का सम्पूर्ण क्षेत्र में, द्वितीय चरण में खमनोर, रेलमगरा, देलवाड़ा के लिये 27 नवम्बर, शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिये 25 नवम्बर को सायं 5 बजे से 27 नवम्बर को सायं 5 बजे तक खमनोर, रेलमगरा, देलवाड़ा पंचायत समिति एवं उनसे लगती हुई 5 कि.मी. परिधि क्षेत्र का सम्पूर्ण क्षेत्र में ड्राई-डे(सूखा दिवस) लागू रहेगा।
इसी प्रकार तृतीय चरण में राजसमन्द व आमेट पंचायत समिति के लिये 1 दिसम्बर, मंगलवार को होने वाले मतदान के तहत 29 नवम्बर को सायं 5 बजे से 1 दिसम्बर को सायं 5 बजे तक राजसमन्द व आमेट पंचायत समिति एवं उनसे लगती हुई 5 कि.मी. परिधि क्षेत्र का सम्पूर्ण क्षेत्र में व चतुर्थ चरण में कुम्भलगढ़ पंचायत समिति के लिये 5 दिसम्बर, शनिवार को होने वाले मतदान के तहत 3 दिसम्बर को सायं 5 बजे से 5 दिसम्बर को सायं 5 बजे तक कुम्भलगढ़ पंचायत समिति एवं उनसे लगती हुई 5 कि.मी. परिधि क्षेत्र का सम्पूर्ण क्षेत्र में ड्राई-डे(सूखा दिवस) लागू रहेगा।