राजसमन्द / जिले में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की ड्यूटी लगाई
कोरोना महामारी ः राजसमन्द सतर्क है...
जिले में कोरोनावायरस महामारी के तहत जिला कलेक्टर एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा अरविंद कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी उपखंड क्षेत्रों में आमजन को सुरक्षा प्रदान करने के लिये तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षा के लिये अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद राजसमन्द के निर्देशन में भोजन व्यवस्था एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा कायोर्ं के लिये तुरंत प्रभाव से नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की ड्यूटी अग्रिम आदेशों तक लगाई है।
आदेशों के तहत राजसमंद उपखंड क्षेत्र में प्रयाग कुमार, नितिन कुमावत, अंकित गुर्जर, यश वैष्णव, गोविंद सनाढ्य, योगेंद्र पालीवाल, हारुल शर्मा, शांतनु सनाढ्य, चंद्रेश व्यास, अनिरुद्ध पालीवाल, चेतन बंधु, गौरव गुर्जर, नाना लाल, मुकेश पुत्र किशन लाल कुमावत, मुकेश पुत्र रतन लाल कुमावत, सोनू, कौस्तुभ, नरेंद्र, पवन, करण सिंह, गोवर्धन, विक्रम सिंह चुंडावत, प्रवीण सिंह, मांगीलाल, मोती लाल रेगर, मोहम्मद आरिफ, हारून मोहम्मद, विक्रमसिंह, अयूब मोहम्मद, श्रीमती हंसा, दिनेश मीणा, दुर्गेश सेन, सुरेश चंद्र, विनोद, अयूब हुसैन, मुकेश कुमावत, शंकर लाल गाडरी, अबरार खान, महावीर सिंह, विनोद सेन, राधेश्याम, भवानी शंकर, नानालाल, जगदीश, रघुवीर सिंह, विनोद कुमार, श्रीमती मीना कुमावत, श्रीमती सोमा, विजय कुमार सनाढ्य, अविनाश, अरशद, मुकेश, सोनू, कौस्तुभ, नरेंद्र, पवन, करण सिंह, गोरधन, विक्रम सिंह चुंडावत, प्रवीण सिंह, मांगीलाल, मोती लाल रेगर, मोहम्मद आरिफ, हारून मोहम्मद, विक्रमसिंह, आदि को लगाया।
रेलमगरा उपखंड क्षेत्र के लिए अनीश मो. मंसूरी, सुनील कुमार, सैफ अली, असलम मो.मंसूरी, लोकेश जाट, शिवदयाल रजक, अनिल कुमार, मांगीलाल बंजारा, गोवर्धन लाल जाट, चेतन कुमार, मोहम्मद यासीन मेव, रघुराज सुखवाल, पृथ्वीराज रेगर, गणेश लाल गायरी, जितेंद्र कुमार व्यास, पूरणमल, कैलाश चंद्र जोशी, गोविंदलाल, कन्हैया लाल अहीर आदि को लगाया।
कुंभलगढ़ उपखंड क्षेत्र के लिए विजय सिंह चौहान, किरण सिंह, बिहारी लाल सेन, तेजपाल एवं भरत जोशी को, भीम उपखण्ड क्षेत्र के लिये पूरण काठात, दिलीप सिंह चौहान, सज्जन सिंह, बहादुर सिन्ह, एजाज मोहम्मद खान, प्रभुसिंह को, देवगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के लिये में चन्द्र सिंह को, नाथद्वारा उपखण्ड क्षेत्र के लिये रामसिंह, धनसिंह, नरपतसिंह, रेखा जटिया एंव महेश कुमार को व आमेट उपखण्ड क्षेत्र के लिये देवी लाल गुर्जर को लगाया हैं।