राजसमन्द / सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

शिक्षक के सम्मान में विदाई समारोह शिक्षक के सम्मान में विदाई समारोह

 राजसमंद :केलवा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामन टुकड़ा में कर्तव्य निष्ठावान व्याख्याता एवं कार्यवाहक  प्रधानाध्यापक रंगलाल पालीवाल को सेवानिवृत्ति के बाद विदाई दी गई। विदाई के दौरान ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया| जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी व उसके बाद  आयोजन में आए हुए अतिथियों व  विभिन्न विद्यालय से आए शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ एवं स्वच्छ छवि का शिक्षक बताया।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक पन्नालाल व पूर्व प्रधानाध्यापक धन सिंह राव  ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है, जो सभी सरकारी कर्मी के साथ लागू होती है। परंतु इनके साथ जितने दिन भी मैंने कार्य किया बहुत कुछ इनसे सीखने का मौका मिला। वही राजेंद्र कुमार आमेटा  द्वारा सेवानिवृत्त हुए अध्यापक रंगलाल जी की कमी विद्यालय में होने की बात कही,विद्यालय द्वारा विदाई सम्मान  पत्र दिया गया| कार्यक्रम के समापन के बाद ग्रामीणों वह छात्राओं द्वारा गांव में जुलूस निकालकर विदाई दी. इस दौरान ग्रामीणों द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में इकलाई, माला व साफा पहनाकर अध्यापक का स्वागत किया. इस दौरान केलवा प्रधानाचार्य मांगीलाल तेली, पड़ासली प्रधानाचार्य  करण सिंह,देवपुरा प्रधानाचार्य अमर सिंह राव,पूर्व सरपंच जगदीश दवे, सरपंच लहरी लाल दवे, भगवान लाल दवे, प्रकाश दवे,अनिल पालीवाल, कपिल, राहुल, सुरेश दवे, सहित सभी मौजूद रहे|

Categories