राजसमन्द / मेड़ता राजसमंद भीम के केंद्रीय विद्यालय हेतु शीघ्र होगी वित्तीय स्वीकृति

सांसद दीया कुमारी ने की शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकातजैतारण केंद्रीय विद्यालय की वित्तीय स्वीकृति डीपीआर बनने के बाद
 
राजसमंद। संसद के मानसून सत्र के दौरान सांसद दीया कुमारी ने शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। 
 
सांसद ने मुलाकात के दौरान संसदीय क्षेत्र की राजसमंद भीम मेड़ता एवं जैतारण विधानसभा में केंद्रीय विद्यालयो के शीघ्र बजट आवंटन एवं कार्य शुरू करने के संबंध में वार्ता की। 
 
 
वार्ता के दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय मेड़ता राजसमंद भीम के लिए जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी जाएगी व जैतारण की डीपीआर अभी नहीं बनी है डीपीआर बनने के पश्चात उस पर भी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

 

 

Categories