राजसमन्द / पूर्व मंत्री के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
कोरोना महामारी से सुरक्षा प्रदान करने तथा चिकित्सकीय कायोर्ं के अलावा जरूरतमंदों को राहत सामग्री प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रदेश के पूर्व गृह राज्य मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत के नेतृत्व में भीम तथा देवगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने 18 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक जिला कलक्टर को प्रदान किए। जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने बताया कि भीम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई जिसमें पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत द्वारा एक लाख रुपये की सहायता राशि शामिल है। इसी प्रकार देवगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा 8 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। यह 18 लाख रुपये की सहायता राशि राजसमन्द कोरोना रिलिफ फण्ड के लिए सौंपी गई है। जिला कलक्टर पोसवाल ने आर्थिक सहायता के लिए पूर्व मंत्री तथा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।संस्थान द्वारा एक लाख रुपये की सहायताइ स अवसर पर श्री वद्र्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, कांकरोली द्वारा कोरोना महामारी के संबंध में राजसमन्द कोरोना रिलिफ फंड के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल को प्रदान किया जिस पर जिला कलक्टर ने उनका आभार व्यक्त किया।