राजसमन्द / ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन और राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. भंवर लाल, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश बुनकर ने रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलों से चर्चा करते हुए आचार संहिता के प्रावधानों, नॉमिनेशन, मतदाताओं द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अंतिम तिथि आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया समझाई गई।

 

तत्पश्चात जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों भीम, कुंभलगढ़, राजसमंद एवं नाथद्वारा को मतदान केंद्रों की संख्या अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट का आवंटन किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 989 मतदान केंद्रों को 989 बीयू, 989 सीयू, 989 वीवीपैट का आवंटन किया गया। इसके अलावा 196 बीयू, 196 सीयू, 285 वीवीपैट आरक्षित की गई।

Categories