राजसमन्द / कोरोना रोग के नियंत्रण हेतु जिला मुख्यालय के सभी प्राईवेट हाॅस्पीटल में संचालित होगी निःशुल्क ओ.पी.डी- जिला कलक्टर श्री अरविंद पोसवाल

कोरोना रोग के नियंत्रण एवं चिकित्सीय प्रबंधन के लियें आर.के राजकिय जिला चिकित्सालय को केवल कोरोना उपचार हेतु आरक्षित किया गया है। वहीं जिला मुख्यालय पर स्थित सभी प्राईवेट हाॅस्पीटल में निःशुल्क ओ.पी.डी का संचालन किया जायेगा। यह निर्देश जिला कलक्टर श्री अरविंद पोसवाल ने जिला कलक्ट्रेट में कोविड 19 रोग को लेकर जिले में चिकित्सकीय प्रबंधन को लेकर आयोजित प्राईवेट चिकित्सा संस्थानो के सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों की बैठक में दियें।उन्होंने सभी प्राईवेट चिकित्सा अधिकारीयों एवं प्रभारीयों को आश्वस्त किया की जिला प्रशासन एवं सरकार आपको इस दौराना सभी आवश्यक सेवायें एवं सुविधाएं मुहैया करवायेंगी । उन्होंने बैठक में सभी प्राईवेट चिकित्सा संस्थानो में सामान्य ओ.पी.डी का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक रहेगा। जिसमें आपके चिकित्सा संस्थान में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारीयों को आने वाले मरीजो को निःशुल्क परामर्श देंगे वहीं एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क योजना के तहत उपलब्ध आवश्यक दवाईंयां जो जिला औषधी भण्डार के माध्यम से दी जायेगी मरीजो को देनी होगी। उन्होंने कहा की चिकित्सा संस्थानो में कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक साधन भी उपलब्ध करवायें जायेंगे। 

आज से इन निजी चिकित्सा संस्थानो में संचालित होगी निशुल्क ओ.पी.डी........................

कोविड 19 से उपजी परिस्थितियों के मध्येनजर आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय का ओ.पी.डी भार कम करने के उदे्श्य से शर्मा हाॅस्पीटल, मनोहर मेटरनिटी हाॅस्पीटल, आर्शिवाद मेटरनिटी हाॅस्पीटल, राधीका हाॅस्पीटल, डूंगरवाल हाॅस्पीटल, श्री जी आॅर्थोपेडिक हाॅस्पीटल, निकुंज आर्थो हाॅस्पीटल, पगारीया नर्सिंग होम, कावड़िया हाॅस्पीटल, अशोक कुमावत शिशु रोग विशेषज्ञ, डाॅ योगेेन्द्र आई क्लिनिक,, केयर आई हाॅस्पीटल में सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक निःशुल्क ओ.पी.डी संचालित की जायेगी। बैठक में जिला कलक्टर श्री पोसवाल ने प्रदेश में एपिडेमिक एक्ट लागु होने तक सभी प्राईवेट चिकित्सा संस्थानो के चिकित्सको को भी पेंशनर्स को दवाईयां लिखने के लियें अधिकृत किया है। उन्होने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी बुनकर को बाहरी प्रदेशो से आ रहें लोगो की समुचित हैल्थ स्क्रीनिंग करके लक्षणों के अनुसार आईसोलेशन या क्वारेंटाईन वार्ड में रखने के लियें निर्देशित  किया।  बैठक में सीएमएचओं ने अवगत कराया की जिलें में कोरोना को लेकर स्थिती सामान्य है। आज आर.के जिला चिकित्सालय में 19 सैम्पल लियें गये है जिसमें से 8 रीपीट है तथा 11 न्यू है, वहीं नाथद्वारा में 7 सैम्पल लियें गये है जिसमें से 3 रीपीट व 4 न्यू है।  जिलें में कल तक लियें गये कुल 28 सैम्पल में से सभी जांच में कोरोना नेगेटीव पायें गये है। वही आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में 23 मरीजो को एवं सामान्य चिकित्सालय नाथद्वारा में 8 मरीजो को एहतियातन आईसोलेशन में रखा है। उन्होंने जिले में स्थित सभी सेवानिवृत चिकित्सा अधिकारी एवं पैरा मेडिकल स्टाॅफ जो इस समय सेवायें देना चाहते है वे सीएमएचओं कार्यालय में आवेदन कर सकते है। साथ ही में अरजेेंट टेम्परेरी बेसीस पर भी जो चिकित्सक सेवायें देना चाहते है वे भी सीएमएचओं कार्यालय में आवेदन कर सकते है। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी के माध्यम से सभी निजी एम्बूलेंस का भी अधिग्रहण करने के लियें निर्देशित किया। बैठक में अति0 जिला कलक्टर श्री राकेश कुमार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ ललित पुरोहित, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण डाॅ पंकज गौड़, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेश मीणा, प्रभारी अधिकारी जिला औषधी भण्डार डाॅ अनिल जैन, आयुर्वेद विभाग से डाॅ विरेन्द्र महात्मा, डाॅ विनोद शर्मा, प्राईवेट चिकित्सा संस्थानो से डाॅ सी.एल डूंगरवाल, डाॅ अनिल शर्मा, डाॅ अनमोल पगारीया, डाॅ विमल कावड़िया, डाॅ अशोक कुमावत, डाॅ योगेन्द्र वर्मा, डाॅ रविन्द्र वर्मा , एपीडिमियोंलोजिस्ट हरीश कुमार पलासियां उपस्थित थें।     

 

 

Categories