राजसमन्द / पूर्व विधायक गहलोत ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1 लाख रुपये का चेक दिया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आह्वान पर पूर्व विधायक राजसमन्द बंशीलाल गहलोत ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिये बनाये गए मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख रुपये का चेक जमा कराया। बंशीलाल गहलोत का कहना है कि राजस्थान में आई इतनी बड़ी महामारी के चलते राजस्थान में गरीबों सहायक को मदद के लिए यह एक छोटा सा योगदान है।