राजसमन्द / 2500 फिट की ऊंचाई से महिलाओ ने लहराया आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा

देवगढ़ की बेटियों ने 2500  फिट की ऊंचाई पर जाकर लहराया तिरंगा

 

 

देवगढ़ ; देश में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। पूरा देश आजादी के रंगों में रंगता जा रहा है। इस बीच देवगढ़ के करियर महिला मंडल की महिलाओ ने अरावली पर्वत की की दूसरी सबसे ऊँची सेंडमाता पहाड़ी पर पैदल चढ़ाई कर तिरंगा लहराया। प्रातः 6 बजे ये सभी युवतिया और महिलाये मदारिया गाँव के समीप सेंडमाता पहाड़ी से चढ़ाई प्रारंभ की और पैदल जंगलो से गुजरते हुए 2500  फिट की ऊंचाई और 800 से अधिक सीढियों को चढ़ते हुए सबसे ऊँची छोटी पर पहुँच राष्ट्र गान गाकर तिरंगा लहराकर आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में सन्देश दिया।  इस चोटी पर पहली बार तिरंगा लहराया आस पास पहाड़ी पर मंदिर प्रांगण में मोजूद कई लोगो द्वारा लहराहते तिरंगे को देखकर का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. सामाजिक कार्यकर्ता भावना पालीवाल ने बताया की तीन रंग का नही वस्त्र, ये ध्वज देश की शान हैं, हर भारतीय के दिलो का स्वाभिमान हैं, यही है गंगा, यही हैं हिमालय, यही हिन्द की जान हैं,और तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान हैं। इस अवसर पर मंडल से भावना सुखवाल, स्वाति सोलंकी, विष्णु कँवर, प्रमिला रेगर, दुर्गा कँवर, सृष्टि शर्मा,   पुष्पा सालवी, किरण योगी, अंशिता, मंजू कुमारी योगी, किरण बुनकर, नीतू सोलंकी, संगीता रावत, पूजा सालवी मोजूद थी

Categories