राजसमन्द / सरकारी विभाग के ठेकेदार कर रहे है अपनी मनमानी, लोकडाउन की उड़ा रहे हैं धज्जियां

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते केन्द्र और राज्य सरकार ने लोक डाउन की घोषणा की है ताकि संक्रमण नही फैले सभी लोग अपने घरों मे ही मौजूद रहे। इस आदेश को प्रशासन ने सख्ती से निजी संस्थानों मे लागू कर दिया है। लेकिन कुछ सरकारी विभाग के
ठेकेदार अपनी मनमानी करते हुए लगातार सरकारी कार्यों को संचालित करवा रहे है। यहां मजदूर एक साथ जमा है और चेहरे पर मास्क भी नही लगाया हुआ है। आज हमारी टीम ने मुख्यमंत्री जनआवास योजना का निरीक्षण किया तो वहीं मजदूर लगातार काम कर रहे थे। लेकिन कैमरा देखते ही सभी इधर-उधर भागने लगे। यहां वहां छिपते एक महिला और पुरुष मजदूर सामने आ गया तो निर्माण कार्य चालू होने से साफ इंकार करते हुए काम के लिये आने की बात कहने लगे जबकि मौके पर मिलाई हुई गीली सिमेंट,बजरी और ईंटे तैयार थी और कमरों मे प्लास्टर करते हुए मजदूर भी नजर आ रहे है। इसकी शिकायत मीडिया द्वारा एसडीएम को मिलने पर वे जानकारी नही मिलने की बात कहते हुए तुरन्त प्रभाव से काम बंद करवाने और लोक डाउन की पालना करवाने के साथ दोषीयों के खिलाफ कार्यवाही की बात कह रहे है। जबकि खुद के निरीक्षण मे भी नौचोकी की पाल पर मजदूर को काम करते हुए मिलने की बात स्वीकार कर रहे है।

Categories