राजसमन्द / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द लाॅक डाउन में प्रत्येक तक विधिक सेवा पंहुचाने के लिये जारी हुआ हेल्पलाईन नम्बर
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देषानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमन्द में संचालित फ्रंट आॅफिस के हेल्प-लाईन नम्बर जन हितार्थ जारी किये गये हैं। नरेन्द्र कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान लाॅक डाउन अवधि में भी आमजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलता रहे इसके लिए हेल्प लाईन नम्बर 8306002135 की शुरूआत की गई है। इस हेल्पलाईन नम्बर पर कोई भी व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विधिक जानकारी, विधिक सहायता, मेडीकल हेल्प, खा़द्य सामग्री, राषन आदि की सहायता के लिये सम्पर्क कर सकता है। तथा उस षिकायत के निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सके।प्राधिकरण सचिव ने यह भी बताया कि हेल्प लाईन नम्बर की सुविधा लाॅकडाउन अवधि के उपरान्त भी जारी रहेगी। इसके अलावा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या तथा रालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवा का लाभ इसके माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा। लाॅकडाउन अवधि के क्रम में जानकारी प्रदान करते हुए प्राधिकरण सचिव ने बताया कि इस अवधि में कारागृह में निरूद्व बंदियों के संबंध में जमानत आवेदन प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है। बंदियों के जमानत आवेदन का समय पर निस्तारण हो तथा लाॅक डाउन पीरियड में कोई भी बंदी विधिक सहायता एवं जमानत के अधिकार से वंचित नहीं रहे।