राजसमन्द / आईएफडब्ल्यूजे संघ के पत्रकारों ने जिला प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
राजसमंद। एक दिवसीय राजसमंद दौरे पर आए सहकारिता एवं जिला प्रभारी उदयलाल आंजना से मुलाकात कर आईएफडब्ल्यूजे के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। आईएफडब्ल्यूजे प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ व जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पालीवाल के निर्देश पर जिला महासचिव तरुण जोशी नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी उदयलाल आंजना को ज्ञापन सौंपा एवं प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराएं जाने के मुद्दे को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया। ज्ञापन में पत्रकारों के साथ आए दिन होने वाले अत्याचार एवं अपने अधिकारों के हक को लेकर सरकार से की जा रही 13 सूत्री मांगों पर एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग की गई। इस अवसर पर राजसमंद उपखण्ड अध्यक्ष आशीष चौधरी, लक्ष्मणसिंह राठौड़, गोपाल बडारिया, जिला संयुक्त सचिव सुरेश भाट, आनंद श्रोत्रिय, दिनेश श्रोत्रिय, रंजिता सुथार सहित पत्रकार उपस्थित थे।