राजसमन्द / 29 जून को प्रभारी एवं सहकारिता मंत्री आंजना जिले में लेंगे विभिन्न कायक्रमों में भाग

    राजसमन्द 27 जून। जिले के प्रभारी मंत्री और सहकारिता मंत्राी उदयलाल आंजना 29 जूनए सोेमवार को जिले के दौरे पर रहेंगे व विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।राजसमंद सहकारी समिति के उप रजिस्ट्रार आलोक चैधरी ने बताया कि प्रभारी मंत्राी सोमवार को कोरोना जागरुकता अभियान के तहत सहकारिता विभाग की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के लिये प्रातः 11 बजे जिले में आएंगे।उप रजिस्ट्रार ने बताया कि मंत्राी आजंना पीपरड़ा चैराहे पर कोविड.19 जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली के बाद प्रातः 11:15 बजे पीपरड़ा में पीपरड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिण् में एनएडीपी योजना के अंतर्गत ग्राम सेवा सहकारी समिति पर पीपरड़ा में नियमित सुपरमार्केट के लिए दुकानों का लोकार्पण करेंगे।इसके बाद वे प्रातः 11:30 बजे कानादेव का गुड़ा में नवगठित कानादेव का गुड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में गोदाम निर्माण के लिए भूमि का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रातः 11:40 बजे ग्राम पंचायत काना देव का गुड़ा के समारोह स्थल जिसमें कोरोना महामारी जागरूकता अभियान अल्पकाल ऋण वितरणए कृषि उपज ऋण वितरण पोस्टर का विमोचन करेंगे।

Categories