राजसमन्द / कोरोना वायरस से आम जन की सुरक्षा के लिए कृषि विभाग के संयुक्त शासन सचिव कृषि उद्यानिकी नरेश पाल गंगवार ने फसल कटाई को लेकर व्यापक दिशा निर्देश जारी किये है।
कोरोना वायरस से आम जन की सुरक्षा के लिए कृषि विभाग के संयुक्त शासन सचिव कृषि उद्यानिकी नरेश पाल गंगवार ने फसल कटाई को लेकर व्यापक दिशा निर्देश जारी किये है।
उन्होंने कोरोना लेकर आमजन के बचाव के लिये किसानों को फसल कटाई कार्य के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। जारी निर्देशानुसार फसल कटाई यथासंभव मशीन चलित उपकरणों से की जाए। हस्त चलित मशीनों, उपकरण काम में लेने पर उपकरणों को दिन में कम से कम तीन बार साबुन के पानी से धोकर किटाणु रहित करें।
फसल कटाई में सामाजिक दूरी की सख्ती से पालना की करें। खेत में फसल काटने, खाना खाते समय, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के मध्य में कम से कम 5 मीटर की दूरी रखे। खाने के बर्तन अलग-अलग रखें तथा प्रयोग के पश्चात साबुन के पानी से अच्छी तरह साफ करें।
जारी निर्देशों में एक व्यक्ति द्वारा काम में लिए जाने वाले उपकरण को दूसरा व्यक्ति काम में ना ले एवं कटाई करने वाले सभी किसान अपने उपकरणों को ही काम में ले। कटाई के दौरान बीच-बीच में अपने हाथों को साबुन के पानी से अच्छी तरह साफ करें। कटाई कार्य अवधि में पहले दिन पहने हुए कपड़े दूसरे दिन काम में ना ले एवं काम में लिए कपड़ों को अच्छी तरह धोकर सुखाने के पश्चात ही पुनः काम में ले।
उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार, सरदर्द, बदनदर्द आदि के लक्षण है, तो उसे फसल कटाई कायोर्ं से अलग रखें तथा तत्काल अपने निकटतम स्वास्थ कर्मी को सूचित करें।
निर्देशों के अनुसार खेत में पर्याप्त मात्रा में पानी व साबुन की उपलब्धता रखें। थ्रेसिंग कार्य के दौरान भी उपयोग अनुसार सामाजिक दूरी एवं मास्क का प्रयोग करें। खाने व पानी पीने के बर्तनों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने के साथ ही दिशा निर्देशों को पालना करने के कहां।