राजसमन्द / दीपावली त्यौहार के मद्देनजर चिकित्सा विभाग का शुद्ध के लिए युद्ध जारी अब तक विभिन्न खाद्य पदार्थो के 50 नमुने लिए गए
राजसमंद, 26 अक्टूबर। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थो की मांग या खपत बढ़ने के कारण खाद्य सामग्रीयो के अभाव के कारण अपमिश्रित खाद्य पदार्थो की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 4 नवम्बर तक शुद्ध के लिये युद्ध अभियान का संचालन किया जायेगा।
अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र सैनी व शशिकांत शर्मा के दल ने अब तक जिले में 50 से अधिक खाद्य पदार्थो के नमुने लेकर जांच के लिये प्रयोगशाला में भिजवाये है। जिले में अब तक दुध से निर्मित मिठाईंयो के 13 नमुने, घी व तेल के 17 नमुने, दुध का एक नमुना, अन्य मिठाईयो सोना पपड़ी व काजूकतली के दो नमुने तथा मसाले, चायपत्ती, सूजी, बेसन व बैकरी आइटम के नमुने लिए गये है।
शुद्ध के लिए युद्ध के लिये गठीत टीम द्वारा अब तक राजनगर व कांकरोली से खाद्य पदार्थो के 24 सेम्पल, कुरज - कुंवारिया से 5 सेम्पल, खमनोर से 7 सेम्पल तथा केलवा, गोमती व चारभुजा से 5 नमुने लिए गये है।
टीम द्वारा बाजारो में नियमित तौर पर प्रतिदिन विभिन्न खाद्य पदार्थो के नमुने लिए जा रहे है, तथा खाद्य पदार्थो के प्रतिष्ठानो पर निरीक्षण कर संचालको को साफ - सफाई के लिये निर्देशित किया जा रहा है, साथ ही एफएसएसए एक्ट के तहत नमुनीकरण की कार्यवाही को भी किया जा रहा है।