राजसमन्द / लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश
राजसमन्द 18 सितम्बर। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि लंबित प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में करें।
जिला कलक्टर ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि सम्पर्क पोटॅल पर दर्ज प्रकरणों को निश्चित समयावधि में निस्तारित करें। उन्होंने बताया कि निर्देशों अनुसार एजींग के आधार पर लंबित परिवादों की विभागवार सूची में 61 से 180 दिवस, 181 से 365 दिवस एवं 365 दिवस से अधिक लम्बित प्रकरण है। लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए समीक्षा कर परियोजनाओं का अविलंब निस्तारण कर परिवादी को नियमानुसार राहत प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें साथ ही कार्यवाही से प्रशासन को अवगत कराएं।