राजसमन्द / जनता कर्फ्यू का राजसमंद जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलक्षैत्रों मे जोरदार असर
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये केन्द्र सरकार द्वारा आज जनता कर्फ्यू का राजसमंद जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलक्षैत्रों मे जोरदार असर देखा गया। वहीं राजसमंद से लगने वाली भीलवाडा सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया। सुबह से ही दुकानों नही खुली तो बिना पुलिसकर्मीयों के भी सडकें सूनी पडी रही। यातायातकर्मी सडकों पर खडे आनेजाने वाले इक्का-दुक्का लोगों को रोकते रहे। जबकि कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा विभाग द्वारा लगाये गये जिला प्रभारी डा तरुण चौधरी और मुख्य चिकित्साधिकारी डा जेपी बुनकर ने निजी चिकित्सालयों के प्रभारीयो की बैठक लेकर अस्पताल मे पचास प्रतिशत बैड को कोरोनों संक्रमित मरीजों के लिए खाली रखने के निर्देश दिये। डा तरुण चौधरी ने कहा कि जिले के हालात काबू मे है और कोरोना का संक्रमण जिले मे नही फैले उसके लिये पुख्ता इंतजामात किया है। उन्होने आम बिमारीयों के मरीजों से आग्रह किया है कि अनावश्यक अस्पतालों मे भीड नही करें। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा नही हो। फिलहाल टीमें पूरी सजगता से जुडी है और हर हालात से निपटने के लिये तैयार है।