राजसमन्द / धेनु गोपाल गौशाला में कल जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन
धेनु गोपाल गौशाला सियाणा मैं कल जन्माष्टमी के महोत्सव पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगे जिसमें भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा इस दौरान गोकुल, मथुरा वृंदावन में बधाइयां बाटी जाएगी,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गौशाला में 7 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गौशाला में जन्माष्टमी के दौरान मटकी फोड़ महोत्सव का भी आयोजन होगा.
इस अवसर पर जागरण कार्यक्रम के अलावा संगीतमय प्रवचन का भी आयोजन होगा । जिसको लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भगवान कृष्ण के दर्शन के साथ साथ प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे. जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर गौशाला समिति द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही है.