राजसमन्द / बामनटुकड़ा से रवाना हुई कावड़ यात्रा परशुराम महादेव का करेंगे अभिषेक
राजसमंद. केलवाक्षेत्र के बामन टुकड़ा में रविवार सुबह मेवाड़ के अमरनाथ बाबा परशुराम महादेव के लिए कावड़ यात्रा गौतमेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई।
गौतमेश्वर महादेव में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती उतारी गई। इसके बाद 51 कावड़ियों ने बैंड की धुन पर भोलेनाथ के भजन गाते हुए यात्रा शुरू की। गौमतेश्वर महादेव से रवाना होकर गांव के लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंच दर्शन किए। कावडिये सोमवार को परशुराम महादेव पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।