राजसमन्द / केलवा थाना पुलिस ने मार्बल कट्टरो से मोटरे चोरी के आरोपीयो को किया गिरफ्तार

केलवा थाना पुलिस द्वारा सोमवार को मार्बल कटर से मोटर चोरी कर बेचने वालों को केलवा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। केलवा थाना अधिकारी प्रवीण जुगावत ने बताया कि कुछ दिनों पहले देवेंद्र पिता छोगालाल  गुर्जर 30 साल निवासी सियाणा द्वारा रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया कि सियाणा में स्थित मार्बल कटर पर लग रही कटर के मोटरे व लोहे का पलंग रात्रि के समय कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। जिस पर केलवा थाना अधिकारी द्वारा प्रकरण दर्ज कर टीम गठित की गई। जिसमें एएसआई खेमराज व हेड कांस्टेबल उदयलाल ,सुरेश कुमार ,विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह की टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा धरपकड़ करते हुए संदिग्ध जगदीश पिता प्रेमा जाति लौहार उम्र 33 साल निवासी लड़की थाना रायपुर जिला भीलवाड़ा की तलाश कर पूछताछ की गई तो उसने  कट्टर मोटरे व लोहे का पलंग चुराना स्वीकार किया व  मोटरे व पंलग को  बीजल पिता पांडू रायका उम्र 44 साल निवासी भारतसिंह का गुड़ा थाना देवगढ जिला राजसमन्द को बेचना बताया जो सियाणा में भंगार खरिदने का कार्य करता है। जिस पर  दोनो को गिरफतार कर घटना कड़ी पूछताछ की जा रही है पुलिस ने बताया कि केलवा थाना सर्कल की ओर भी चोरीया खुलने की संभावना है। 

Categories