राजसमन्द / केलवाड़ा पुलिस की कार्यवाही: दादी की हत्या के मामले में पोते को किया गिरफ्तार

राजसमंद। जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में वृद्धा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार 4 जनवरी  को चतरा गमेती निवासी महुड़ा की भागल, आंतरी (थाना केलवाड़ा) ने रिपोर्ट दी थी कि 3 जनवरी  को उसकी मां नंदू बाई उर्फ नन्दूड़ी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर डांगी से वार कर हत्या कर दी। इस रिपोर्ट पर थाना नाथद्वारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजसमंद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार पारिक और वृताधिकारी वृत कुंभलगढ़ के सुपरविजन में थाना केलवाड़ा के थानाधिकारी मनमथ आटा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच करते हुए हत्या के आरोपी चेतन उर्फ शम्भु गमेती (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महुड़ा की भागल, आंतरी (थाना केलवाड़ा) का निवासी है और वर्तमान में डांगा, कुंवारिया (थाना नाथद्वारा) में रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल सदस्य:मनमथ आढा (थानाधिकारी), रामभरोस, रोशनलाल , चन्द्रशेखर हेड कांस्टेबल, कैलाश , लोकेश  आदि शामिल रहे।

Categories