राजसमन्द / लाल बिंदी' को बनाया पहचान, महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता के लिए महिलाओं ने छेड़ा अभियान
देवगढ़ : राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आई एम शक्ति उड़ान योजना के तहत महिला अधिकारिता विभाग राजसमन्द और करियर महिला मंडल द्वारा साप्ताहिक आयोजन के तहत रेड डॉट अभियान पुरे जिले में चला जिसके अंतर्गत सौभाग्य की प्रतीक 'लाल बिंदी' को कई महिलाओं ने जागरूकता का प्रतीक बनाया और उस मुद्दे पर काम करना शुरू किया जिस पर आज भी हमारे समाज में बात करने से डर, संकोच, शर्म की जाती है। माहवारी के मुद्दे पर बात करने और इससे जुड़ी भ्रांतियों, समस्याओं के निदान के लिए इन महिलाओं को जागरूक करने के लिए इन दिनों 'रेड डाट कैंपेन' चलाया जा रहा है। महिला अधिकारिता सहायक निदेशक रशिम कोशिक ने बताया की रेड डाट कैंपन नाम से शुरू की गई इस मुहिम में महिलाओं ने लाल बिंदी लगाई और फोटो एक दुसरे को साझा करनी शुरू की।