राजसमन्द / घास काट रहे बच्चे पर लेपर्ड का अटैक:हंसिया लेकर मां दौड़ी तो बची जान, 2 और लोगों को किया घायल

खेत में मां के साथ घास काट रहे बच्चे पर पीछे से लेपर्ड ने हमला बोल दिया। हाथ-कमर और छाती पर नोंच लिया। इतने में मां हंसिया लेकर चीखती हुई बच्चे की ओर दौड़ी। लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। यहां से निकलने के बाद लेपर्ड ने गांव के 2 और लोगों पर हमला किया। दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। मामला राजसमंद के चारभुजा इलाके का है।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र स्थित चेचियों का गुड़ा गांव में लेपर्ड ने 13 साल के लक्ष्मण सिंह पर हमला बोला। स्कूल की छुट्‌टी होने के कारण 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला लक्ष्मण अपनी मां मंगू देवी के साथ खेत पर गया था। वहां वह घास काट रहा था। पीछे से अचानक लेपर्ड आया और उसकी बॉडी पर कई जगह नोंच लिया। छाती, कमर और हाथ पर कई जख्म बन गए हैं। लक्ष्मण जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इतने में मां हंसिया लेकर दौड़ी। लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया।

घायल लक्ष्मण को चारभुजा अस्पताल लाया गया। लक्ष्मण ने बताया करीब एक दो मिनट तक लेपर्ड वहीं था। घटना के बाद इलाके में दहशत है।खेत में मां के साथ घास काट रहे बच्चे पर पीछे से लेपर्ड ने हमला बोल दिया। हाथ-कमर और छाती पर नोंच लिया। इतने में मां हंसिया लेकर चीखती हुई बच्चे की ओर दौड़ी। लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। यहां से निकलने के बाद लेपर्ड ने गांव के 2 और लोगों पर हमला किया। दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। मामला राजसमंद के चारभुजा इलाके का है।

पेड़ पर बैठा था, वहीं अटैक किया
लेपर्ड ने नजदीकी गांव दोपदड़ा में जयसिंह (47) व मोहनलाल (66) को घायल कर दिया, जिन्हें चारभुजा हॉस्पिटल लाया गया। इसके बाद आरके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेपर्ड के हमले में घायल ग्रामीण जय सिंह ने बताया कि लेपर्ड खेत में था। वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई थी। टीम आने तक लेपर्ड की निगरानी कर रहे थे। सुबह करीब 10.30 का वक्त था। लोग समूहों में खेत के चारों ओर थे। मैं एक पेड़ पर अकेला बैठा था। अचानक लेपर्ड मेरी तरफ दौड़ा और मेरे पैरों से लटक गया। मेरे दोनों पैर जख्मी हो गए। मैं पेड़ की शाखा से नीचे गिर पड़ा। लेपर्ड भी नीचे गिरा। फिर वह भाग गया। जख्मी होने के बावजूद मैं दोबारा पेड़ पर चढ़ गया।

मरा मिला लेपर्ड

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेपर्ड की खोजबीन शुरू हुई। पास के ही इलाके में लेपर्ड मरा हुआ मिला है। उसकी मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही कारणों की जानकारी होगी।

रेंजर झीलवाड़ा देवेन्द्र पुरोहित के अनुसार, नर लेपर्ड की उम्र 12 साल थी। उम्र अधिक होने की वजह से उसके शिकार करने की संभावना नहीं थी। फिलहाल लेपर्ड का तेजा का गुड़ा में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसके बाद उसकी मौत को लेकर स्थिति साफ होगी।

Categories