राजसमन्द / सुन्दरचा में महासम्मेलन की बैठक - एकता और समाज के उत्थान के लिए संगठित होना जरुरी

 

अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन की विधि विधान से तेयारी हुई शुरू

 

राजसमन्द : अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन लेकर गुरुवार को द्वारकेश वाटिका में महासभा के संस्थापक  घनश्याम पालीवाल के मार्गदर्शन में  विधि विधान के साथ कार्य्रकम शुभारम्भ के लिए पूजा शुरू हुई । समाज के सभी सदस्यों द्वारा भूमि पूजन और ईश वंदना कर कार्यकम का तेयारी का आगाज किया गया । महासम्मेलन की इसी कड़ी में  सुन्दरचा,  पिपरडा सोरडाई  में समाज की बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ के अध्यक्ष धर्म नारायण जोशी, महासभा के संरक्षक और संस्थापक सदस्य घनश्याम पालीवाल, महामंत्री भंवर लाल पालीवाल, कोषाध्यक्ष गिरिजा शंकर पालीवाल, राजसमंद मंडल अध्यक्ष जगदीश दवे ने सुन्दरचा,   पिपरडा सोरडाई   के सभी  सामाजिक बंधुओ को महासम्मेलन में  अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए अनुरोध किया ।  संस्थापक सदस्य घनश्याम पालीवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की यह महासम्मेलन मेनारिया, नागदा और पालीवाल समाज की सभी श्रेणियों  में एकता का सूत्रपात करेगा आज हमें एक मंच पर समाज के लिए समाज की आने वाली पीढ़ी के लिए सोचना होगा । अध्यक्ष धर्म नारायण जोशी द्वारा कहा की  हमारी एकता और समाज के उत्थान के लिए  हम सभी को समाज को संगठित करने के प्रयास करने होंगे । हमारे व्यवहार-आचरण में सभी के प्रति समानता होगी तो समाज में समरसता बढ़ेगी।  अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन का राजसमन्द में होना हमारे लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा इसके लिए हमें तन मन से गाँव गाँव से निकल 24 सितम्बर को कांकरोली आना होगा । इस अवसर पर  जगदीश पालीवाल सुन्दरचा,  सरपंच तुलसीराम पालीवाल,  भवानी शंकर खटामला श्याम दडवल,  सुन्दर लाल धायला,  राजेश पालीवाल भगवान्दा, भगवती लाल पालीवाल खमनोर,  भानु पालीवाल कांकरोली, श्री किशन भगवान्दा,  भरत पालीवाल डिप्टी, महेश पालीवाल पीपरडा, दुर्गाशंकर पालीवाल कुंठवा, कैलाश पुरोहित कांकरोली,   राजेश पालीवाल सुन्दरचा, सरपंच तुलसीराम पालीवाल, नन्द किशोर पालीवाल, सेवा राम बागोरा,  सत्य नारायण  बागोरा,  सोहन पालीवाल, रमेश पालीवाल, कैलाश बागोरा, गोरीशंकर बागोरा  सहित सुन्दरचा, पिपरडा सोरडाई   के कई सामाजिक बंधू मोजूद रहे  ।

Categories