राजसमन्द / देश निर्माण के कार्यों में जुड़े युवा भारत को बनाएं आत्मनिर्भर
• नेहरू युवा केन्द्र जिला युवा सम्मेलन
• कौशल से आत्मनिर्भर बन राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे
•
राजसमन्द:- युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वशासी संस्था ने नेहरू युवा केंद्र संगठन राजसमंद द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत जिला युवा सम्मेलन सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजसमंद के मुख्य सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की छवि के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व प्रेरक युवा शैलेश चौरड़िया, मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य शकुंतला शर्मा, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा शर्मा, छात्र इकाई कार्यक्रम प्रभारी डॉ. महेश तिवारी जबकि अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने की। अतिथियों का स्वागत मोमेंटो व इकलाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का परिचय व स्वागत उध्बोधन जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने दिया। मुख्य वक्ता व प्रेरक युवा शैलेश चौरड़िया ने युवा तरुणाई को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को युवाओं को आत्मसात कराते हुए युवाओं से कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया व युवाओं को देश निर्माण के कार्यों में जोड़ने एवं भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विचार रखें। मुख्य अतिथि श्रीमती शकुंतला शर्मा ने युवाओं को स्वयं सेवा के जरिए प्रशासन के साथ सक्रिय समन्वय करते हुए सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का आवाहन किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ विभा शर्मा ने युवाओं को आत्मनिर्भर अभियान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आभार नेहरू युवा केंद्र संगठन के कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका फौजिया कोसर व स्वयंसेवक नितिन खींची ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजसमन्द ब्लॉक से निलेश पालीवाल, योगेंद्र कुमावत, बिंदु वैष्णव रैलमंगरा ब्लॉक से सीताराम अहीर, पायल शर्मा आमेट ब्लॉक से अजय सिंह चूंडावत, देवगढ ब्लॉक से अवंतिका शर्मा, श्याम लाल, भीम ब्लॉक से प्रमिला गहलोत, सुनील कुमार, कुम्भलगढ़ ब्लॉल से गोपाराम भील, खमनोर ब्लॉक से नारायण सिंह जी चूंडावत, राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकर गाडरी, प्रशासनिक सहायक रामेश्वरदयाल शर्मा सहित जिले भर के ग्रामीण युवा मंडलो के सदस्य उपस्थित थे।