राजसमन्द / केलवा थाना क्षेत्र में विवाहिता के कुएं में डूबने से मौत

राजसमंद के केलवा थानाक्षैत्र के पडासली गांव मे एक विवाहिता पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से कुएं मे डूब गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नही चला। इस पर केलवा थाना पुलिस को सूचना दी गई और खबर फैलते ही बडी संख्या मे ग्रामीण मौके पर पंहुच गये। इसके बाद पुलिस ने एक पलंग को उल्टा लटकाकर एक तैराक को पानी मे उतारा जिसने करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद महिला का शव पलंग पर बांधकर बाहर निकाला। वहीं शव निकलते ही मृतका के परिजनों मे हाहाकार मच गया। जानकारी के अनुसार मृतका पिछले कुछ समय से छुट्टीयों मे अपने पीहर आयी हुई थी। उसी दौरान पानी भरने के प्रयास मे उसका पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Categories