राजसमन्द / 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन
राजसमंद @चारभुजा, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के आवाहन पर शुक्रवार को चारभुजा ब्लॉक स्तर के नर्सेज कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर लंबित 11 सूत्री मांग पत्र पर शीघ्र वार्ता आयोजित कर समाधान करने का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कोरना काल में रोगियों की सेवा में जुटे 4 इयर्स को 3 फरवरी 21 से 22 जून 21 तक व 4 सितंबर 22 तक सेवा का लाभ देना जो 4 वर्षों से लंबित है। जिला मुख्यालय पर आवासीय भूखंड आवंटित नियमित दरों पर उपलब्ध कराना, चिकित्सा सेवाओं का सुधारी करण, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करना, नर्सेज को प्रोत्साहन केज सुविधा, नर्सेज कॉलोनिया जिला मुख्यालय पर हो, नर्सेज पदों को प्रशासनिक भागीदारी हेतु वेतन आहरण, वितरण संबंधी अधिकारो के साथ 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में नर्सेज एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष एवं संयोजक अनिल शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा मेल नर्स ,सीता पुरबिया ,संतोष कुमारी एएनएम सुशीला चौधरी एनएम थे।