राजसमन्द / अभिशाप नहीं मासिक धर्म महिलाओं को मिला मातृत्व का एक वरदान : पालीवाल
जागरूकता की चोट से तोड़ रहे चुप्पी, मासिक धर्म पर खुलकर हो रही बात
Rajsamandtoday@देवगढ़ करियर महिला मंडल द्वारा पैडवुमन भावना पालीवाल के सानिध्य में महिलाओ और युवतियों के साथ लज्जा छोड़ो चुप्पी तोड़ो पाक्षिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर कई जगह पर संवाद किया जा रहा है । शुक्रवार को देवगढ़ के करियर महिला मंडल पर आयोजित लज्जा छोड़ो चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम में देवगढ़ और ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया । पैडवुमन भावना पालीवाल ने बताया की पीरियड में सफाई का ध्यान रखकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है. स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार के निर्माण की नींव होती है सशक्त परिवार से ही मजबूत समाज बनता है एक महिला जो इस धरती पर एक नई जान को लाती है, उसका पालन-पोषण करती है, वह ही समाज में अपने अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है। आज भी देश का समाज महिलाओं के मासिक धर्म चक्र के विचार की उपेक्षा करता है कारण है समाज का अभी भी महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में शिक्षित न होना। मासिक धर्म महिलाओं को मिला मातृत्व का एक वरदान है। इन दिनों में भ्रांतियों के चलते महिलाओं का तिरस्कार नहीं होना चाहिए बल्कि ऐसे में उनका अधिक से अधिक ख्याल रखना चाहिए। इस अवसर पर किरण कुमारी, कविता, सन्तु, केलाशी कुमारी, इंद्रा देवी, निशा, ललिता, चंदा, कमला कुमारी, निर्मला, निकिता वैष्णव, तरुण लता, आशा कँवर, सोनल कुमारी, संगीता रावत, प्रमिला कुमारी, संतोष कँवर, अरीना बानो, विद्या कुमारी मोजूद थी ।