राजसमन्द / जवाहर नवोदय विद्यालय क्वारन्टाईन सेन्टर पर प्रवासियों ने दी अनूठी मिसाल

 

         राजसमन्द, 14 मई ।  जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में पिछले एक माह से संचालित के क्वारन्टाईन सेन्टर पर निवासरत प्रवासियों ने होम क्वरन्टाईन होने से पूर्व अनूठी मिसाल कायम करते हुए कोरोना संक्रमण महामारी से लड़ने के लिये सहयोग की कड़ी में क्वारन्टाईन सेन्टर पर दी जाने वाली सुविधाओं से अभिभूत होकर प्रवासियों ने 19900 रुपये की नगद राशि दी।

    जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम मीना ने बताया कि सहयोग में ग्राम पंचायत बडई, भावा, मोही, बिनोल, सापोल, बागडोला, कुवॉरिया, बोरज, तासोल, कर्णप्रिया, माझा, जोधपुरा, खटामला, पिपंलांत्री, तलई, दोवड एवं कानादेवा गुड़ा के प्रवासी शमिल थे। 

          इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त, डिप्टी गोपाल सिंह भाटी, प्राचार्य घनश्याम मीना एवं विद्यालय कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही इस अवसर पर प्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के क्वारन्टाईन सेन्टर का आभार प्रकट किया।

Categories