राजसमन्द / मिशन तहसील-392 अभियान चलाकर दिव्यांगों की
समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।
विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने आज सोंमवार को जिले के तहसील में जाकर दिव्यांगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का विशेष अभियान राजसमंद जिले के दिव्यांगों के लिए राहत लेकर आया।
उन्होंने आज सोमवार को इसके लिये पचांयत समिति राजसमन्द में जनसुनवाई की व इस अभियान के तहत राजसमंद जिले की तीन तहसीलों राजसमंद, कुंवारिया, रेलमगरा में जनसुनवायी की गयी। जनसुनवायी में दिव्यांगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हुआ एवं अनेक प्रकार के लाभ तुरंत दिए गए। इसके साथ ही समस्त विभागों से संबंधित समस्याओं को सुनते हुए तुरंत निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर राजसमंद में आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचरण शर्मा, उपखंड अधिकारी दिनेश राय सापेला, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह राठौड़, नगर परिषद सभापति अशोक टांक, समाजसेवी हरिसिंह राठौड़ एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।