राजसमन्द / राजसमन्द सांसद दिया कुमारी ने किया पसुन्द क्वारंटाइन सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण
राजसमन्द 27मई- राजसमंद सांसद श्रीमती दीया कुमारी ने आज कोरोना के तहत प्रवासियों के लिये संचालित पसुन्द क्वारंटाइन सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया।सेंटर पर उपस्थित सरपंच अयन जोशी ने उनका स्वागत कर उन्हें क्वारंटाइन सेंटर पर उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया ।विकास अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि सांसद महोदया ने पसुन्द के क्वारंटाइन सेंटर में ठहरे हुए प्रवाशियों से हाल चाल पूछते हुए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली ।प्रवासियों द्वारा सभी व्यवस्था हेतु सांसद महोदया ओर प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।।सांसद महोदया ने स्वयं की ओर से लाये गए मास्क, सेनीटाईजर व महिलाओं को सैनिटरी पैड मोके पर उपस्थित प्रशिक्षु RAS एवं तहसीलदार श्रीमती जीतू कुलहरि के माध्यम से बंटवाकर सरकार कार्मिको का मान बढ़ाया।।सांसद महोदया के साथ कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए सभी को सुरक्षित रहते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक सहयोग करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर करणवीर सिंह जी राठौड़ ( के. वी बन्ना ), भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित, पूर्व उप प्रधान सुरेश जोशी, भाजपा लोकसभा मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लढ्ढा, पूर्व जिला महामंत्री श्रीकिशन पालीवाल, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपालकृष्ण पालीवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित, पूर्व युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नर्बदा शंकर पालीवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष हितेश जोशी, गोविंद प्रजपात, कैलाश गुर्जर, दिनेश जोशी, मनोज जोशी, महेश जोशी, शिवराज जोशी, रतन गोयल, गणेश गायरी, हरीश प्रजपात, वार्ड पंच - कालू कीर, लक्ष्मण रेगर, लोकेश गमेती, भेरूलाल गमेती, पिंटू सुथार एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टनसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए। पूर्व सांसद स्व ० हरिओम सिंह जी राठौड़ को श्रद्धान्जलि अर्पित की।