राजसमन्द / श्रीबालकृष्ण विद्या भवन की दयनीय स्थिति पर सांसद दीया ने लिखा शिक्षा मंत्री को पत्र
कहा - भवन के जीर्णोधार के साथ ही रिक्त पदों पर हो नियुक्तियां
डीएमएफटी मद का उपयोग विद्यालय में करने की मांग
राजसमंद । सांसद दीया कुमारी ने शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला को पत्र लिख कर कांकरौली के श्रीबालकृष्ण विद्या भवन के जीर्णोद्धार और अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
अपने पत्र में दीया कुमारी ने कहा कि राजसमंद स्थित श्रीबालकृष्ण विद्याभवन रा उ मा वि कांकरोली के कक्षा-कक्ष, परिसर आदि काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है जो कभी भी गिर सकते है और बड़ी जनहानि हो सकती है। पूर्व में भी इस भवन का अवलोकन सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जा चुका है।
सांसद ने शिक्षा मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि यह जिले के सबसे विद्यालयों में से एक है और यहां पर भौतिक शास्त्र को छोड़कर विज्ञान विषय यथा रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गणित के अध्यापक के नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को कठिनाई हो रही है।
दीया कुमारी ने जिला कलेक्टर को भी एक पत्र लिख कर डीएमएफटी मद से पर्याप्त राशी स्वीकृत कर विद्यालय का जीर्णोद्धार प्राथमिकता से करवाने की माँग की है।